- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्लू के तांदला जीरो...
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू के तांदला जीरो प्वाइंट पर 1.18 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 Nov 2022 9:40 AM GMT

x
बड़ी खबर
कुल्लू। पुलिस की एसआईयू टीम ने तांदला जीरो प्वाइंट के पास एक तस्कर को 1.18 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान आरोपी नशे की खेप के साथ हत्थे चढ़ा। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी ने चरस की खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपी की पहचान चुनी लाल पुत्र मीने राम निवासी सोयल के रूप में हुई है। वहीं मनाली में पुलिस ने राकेश पुत्र तारा चंद निवासी सराहन मंडी को 2.5 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
Next Story