हिमाचल प्रदेश

हेलिकाप्‍टर सेवाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पाने के कारण स्‍काई वन कंपनी का कांट्रेक्‍ट रद्द

Ritisha Jaiswal
26 Feb 2022 9:08 AM GMT
हेलिकाप्‍टर सेवाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पाने के कारण स्‍काई वन कंपनी का कांट्रेक्‍ट रद्द
x
हिमाचल प्रदेश सरकार को हेलिकाप्‍टर सेवाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पाने के कारण स्‍काई वन कंपनी का कांट्रेक्‍ट रद कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार को हेलिकाप्‍टर सेवाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं करवा पाने के कारण स्‍काई वन कंपनी का कांट्रेक्‍ट रद कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने कहा पिछले तीन महीनों से देखने में आ रहा था कि स्‍काई वन कंपनी का हेलिकाप्टर खराब रहता था। उन्होंने कहा कंपनी के कांट्रेक्‍ट को रद कर दिया गया है। नए हेलिकाप्‍टर के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक मोहनलाल द्वारा पूछे गए सवाल के संबंध में उन्होंने कहा कि यदि डोडराक्वार क्षेत्र में लोगों के लिए हेलिकाप्टर की जरूरत रहेगी तो सरकार इस संबंध में व्यवस्था करेगी। लेकिन फिलहाल सरकार के पास कोई बड़ा हेलिकाप्‍टर उपलब्ध नहीं है।

सरकार ने स्‍काई वन कंपनी का यह 22 सीटर हेलिकाप्‍टर तीन महीने पहले ही खरीदा था। सरकार को इसका पांच लाख रुपये प्रति घंटा उड़ान खर्च वहन करना पड़ रहा था। लेकिन यह हेलिकाप्‍टर अधिकतर समय खराब ही रहता था। इस कारण सरकार ने कंपनी का कांट्रेक्‍ट रद कर दिया है।
शिमला। स्वास्थ्य मंत्री डाक्‍टर राजीव सहजल ने विधानसभा में जानकारी दी कि पिछले 2 वर्ष में 15 नवंबर 2021 तक कोविड-19 के 2.25 लाख मामले सामने आए। इस दौरान 3831 लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि मई 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 1645 लोगों की मौत हुई जो कि कोरोनाकाल में सबसे अधिक है। कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान यह मामला उठाया था कि कोरोना काल के दौरान कितने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की मौत हुई। कोरोना से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।


Next Story