हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, चार को अतिरिक्त कार्यभार

Tara Tandi
31 Aug 2023 5:40 PM IST
हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, चार को अतिरिक्त कार्यभार
x
हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, चार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग के विशेष सचिव अमरजीत सिंह की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। ट्रांसफर किए गए एचएएस अधिकारियों में लायक राम वर्मा, सुरेंद्र कुमार, विकास शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, मंजीत शर्मा और बचित्तर सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही एचएएस अधिकारी राजीव कुमार-2, नरेंद्र कुमार-2, योगेश कुमार और गौरव महाजन को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
Next Story