हिमाचल प्रदेश

भव्य शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव लवी मेला शुरू

Shantanu Roy
3 Nov 2022 9:25 AM GMT
भव्य शोभायात्रा के साथ सिराज उत्सव लवी मेला शुरू
x
बड़ी खबर
आनी। जिला कुल्लू आऊटर सिराज का सांस्कृतिक एवं व्यापारिक सिराज उत्सव 3 दिवसीय आनी लवी मेला बुधवार को भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया है। प्रसिद्ध देवता शमशरी महादेव के सान्निध्य में देव मिलन एवं शोभायात्रा में जांजा एरिया के प्रमुख देवता पनेवी नाग और सिरीगढ़ एरिया के देवता कुलक्षेत्र महादेव शामिल हुए। मेला कमेटी ने देवी-देवताओं का स्वागत किया। देवता शमशरी महादेव के कारदार तारा चंद ठाकुर, कमलेश शर्मा व रूपेंद्र ठाकुर को सम्मानित किया गया। देव नाटी के अलावा हिमालयन मॉडल स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गर्ल्ज स्कूल, एमपी शिक्षण संस्थान सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी व फिल्मी गीत सहित हिमाचली लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि सिराज उत्सव सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेला है, जिसमें देव संस्कृति के अनुसार देवी-देवताओं की पूजा और शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिराज उत्सव के लिए राजा रघुबीर सिंह मैदान में 200 स्टाल लगाए गए हैं। वहीं मेले में झूले, डोम, सर्कस, चिड़ियाघर, मौत का कुआं, मनोरंजन के वीडियो गेम्स और साइकिलिंग के लिए बच्चों व युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। उद्घाटन अवसर पर मेला कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सतपाल कुक्कू, महासचिव शिव राज शर्मा, सचिव महेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष सत्यापाल ठाकुर, नरोत्तम ठाकुर, ओम प्रकाश चौहान, देवी-देवताओं के कारदार टीसी ठाकुर, कमलेश शर्मा और माल सिंह ठाकुर सहित मेला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Next Story