हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी मेले की धूम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दी शुभकामनाएं

Admindelhi1
19 Nov 2026 12:02 PM IST
श्री रेणुका जी मेले की धूम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दी शुभकामनाएं
x
हिमाचल की आस्था का महापर्व, डॉ. बिंदल ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 19 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से सिरमौर जिले के लोगों को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

डॉ. बिंदल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला सिरमौर की समृद्ध धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक है। यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सदियों पुरानी देव परंपराओं और लोगों की आस्था का जीवंत स्वरूप है।

उन्होंने कहा कि माता श्री रेणुका जी और भगवान श्री परशुराम जी का पवित्र मिलन इस मेले का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है। यह धार्मिक परंपरा मां और पुत्र के अटूट प्रेम तथा स्नेह का संदेश देती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने माता रेणुका जी और भगवान परशुराम से हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने कामना की कि प्रदेश के प्रत्येक गांव, परिवार और समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली आए तथा विकास की नई संभावनाएं साकार हों।

उन्होंने सिरमौर जिले और अपने विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास की भी कामना की।

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन 19 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा किया जाना है, जबकि 24 नवंबर को राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

Next Story