हिमाचल प्रदेश

पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, दो जवान घायल

Admin Delhi 1
5 Sep 2022 8:13 AM GMT
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान चली गोली, दो जवान घायल
x

कांगड़ा न्यूज़: पालमपुर के डरोह पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के दौरान गोली चल गई। इस दौरान 2 पुलिस जवान घायल हो गए। एक जवान की गंभीर हालत देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। वहीं, एक जवान का सिविल हॉस्पिटल पालमपुर में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग के बाद पुलिस जवान अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली निकल गई। गोली साथ खड़े एक ASI सहित अन्य जवान को भी लग गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को पालमपुर सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ASI को टांडा रेफर कर दिया गया।

Next Story