- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस को झटका,...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस को झटका, बंजार से आदित्य विक्रम सिंह ने ज्वाइन की भाजपा
Shantanu Roy
20 Oct 2022 9:51 AM GMT

x
बड़ी खबर
मंडी। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। बंजार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्व. करण सिंह के बेटे व कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम सिंह बुधवार देर शाम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। आदित्य विक्रम सिंह देर शाम मंडी पहुंचे और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सहप्रभारी देवेंद्र राणा, सदर विधायक अनिल शर्मा और विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि कांग्रेस से टिकट न मिलने पर नाराज आदित्य विक्रम सिंह ने बीते दिन कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और आज उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।
Next Story