- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिव प्रताप शुक्ला...

x
बड़ी खबर
शिमला। शिव प्रताप शुक्ला 18 फरवरी दोपहर 2 बजे हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उनके शिमला पहुंचने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए रैड कारपेट बिछाया गया। मुख्यमंत्री ने शिव प्रताप शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में साथ आए करीब 35 अतिथियों के भी भाग लेने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि 1, अप्रैल 1952 को उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर में जन्मे शिव प्रताप शुक्ला विद्यार्थी जीवन में एबीवीपी में सक्रिय रहे तथा 4 बार विधायक और 3 बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उनसे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का बिहार के राज्यपाल के पद पर तबादला किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह व विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस सुंदर सिंह, सांसद व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद तेजेंद्र सिंह बिट्टू, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार आईटी व इनोवेशन गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, विधायक, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीजीपी संजय कुंडू, भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विश्वविद्यालयों के कुलपति व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story