हिमाचल प्रदेश

15 से अगस्त एक दिन पहले जाम हुईं शिमला की सड़कें, पर्यटक व स्थानीय लोग हुए परेशान

Shantanu Roy
15 Aug 2022 9:20 AM GMT
15 से अगस्त एक दिन पहले जाम हुईं शिमला की सड़कें, पर्यटक व स्थानीय लोग हुए परेशान
x
बड़ी खबर
शिमला। 15 अगस्त से एक दिन पहले रविवार को राजधानी शिमला की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम रहा। स्थिति यह रही कि शोघी से शिमला पुराने बस स्टैंड तक करीब 14 किलोमीटर का सफर तय करने में वाहनों को करीब 2 घंटे लग गए। जाम लगने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर बसों में सफर कर रहे स्थानीय लोगों को भी घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। हालांकि पुलिस कर्मचारियों द्वारा जाम को खुलवाने का प्रयास जारी रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिमला शहर में सोमवार हो या रविवार हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन को जाम से बचने के लिए व्यवस्था बनानी चाहिए।

कुफरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, बारिश में लिया सैर का आनंद
वहीं रविवार को कुफरी में पर्यटकों की भारी संख्या देखी गई। बारिश के बावजूद भी सैलानियों ने कुफरी में सैर का भरपूर आनंद लिया। एम्यूजमैंट पार्क, हिपहिप हुर्रे सहित चीनी बंगला व महासुपीक में दिनभर पर्यटकों की खूब रौनक लगी रही। स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि पिछले कई दिनों से मंदी का दौर चल रहा था लेकिन रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ गई और चहल-पहल लौट आई। कुफरी में 15 अगस्त को भी पर्यटकों की भीड़ रहने की संभावना है। वहीं पर्यटकों की भारी तदाद में कुफरी पहुंचने के चलते कुफरी-ढली के बीच शाम तक जाम लगा रहा।
Next Story