- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: मीडिया विभाग...
Shimla: मीडिया विभाग के पुनर्गठन में युवा विधायकों को मिली अहम जिम्मेदारी

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मीडिया विभाग की सूची जारी की। इसमें पार्टी ने ज्यादातर युवा विधायकों और युवा नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। नए गठन में वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और प्रचार कोऑर्डिनेटर शामिल किए गए हैं।
पांच विधायकों को वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया
कांग्रेस ने युवा विधायक भवानी पठानिया, विधायक केवल पठानिया, विधायक चंद्र शेखर, विधायक अनुराधा राणा और विधायक विवेक शर्मा को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया है। इन नेताओं पर पार्टी का पक्ष मीडिया के सामने रखने और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस की बात रखने की जिम्मेदारी रहेगी।
28 नेताओं को राज्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी
राज्य प्रवक्ता के तौर पर प्रदीप वर्मा, पुनीत माली, मुकेश शर्मा, संजीव गुलरिया, रूपिंदर ठाकुर, संजीव सैनी, विकास कपूर, सुनील कुमार बरसैंण, संजीव गांधी, अक्षय सिंह दधवाल, योगेश शर्मा, किरण गुलरिया, पूजा कुमार सांडी, उषा टोमर, सुरेंद्र काकू, अनुज धीमान, प्यारे लाल, धीरेंद्र चौहान, विजय चौहान, आशिक अली, नवनीत सूद, डॉ. सूर्य बोरिस, कौशल मुंगटा, सुशांत केप्रेट, तेजस्वी शर्मा, ज्योति खन्ना, भूषण रोहता और दलीप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
मीडिया पैनल में 11 नाम
राज्य मीडिया पैनलिस्ट के रूप में विवेक कटोच, नवनीत सूद, भूषण रोहता, इंजीनियर शगुन दत्त, उषा राठौर, विन्नू मेहता, संजीता चौहान, यासीन बट्ट, आरपी सिंह, शिवानी चौहान और बिंदी कल्याण को शामिल किया गया है।
रिसर्च टीम में 12 नेता
राज्य रिसर्च कोऑर्डिनेटर के तौर पर शैजा कटोच, विशाली, अभिषेक नेगी, तिलक राज, अमनदीप गौतम, रोहित भोटा, डॉ. राजीव शर्मा, हरि दत्त शर्मा, विकेश सिंह ठाकुर, डॉ. रोहित कुमार, साहिल शर्मा और गौरव शर्मा को नियुक्त किया गया है। यह टीम पार्टी के राजनीतिक मुद्दों से जुड़ी जानकारी और तथ्यों को जुटाने में काम करेगी।
प्रचार की जिम्मेदारी नौ नेताओं को
राज्य पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के तौर पर पुष्पा कटोच, दिनेश आर्य, गगन रुक्टा, शशि कांत, विवेक सैनी, सतेंद्र पॉल नेहरू, जितेंद्र सिंह राणा, अर्पित सिंह राठौर और आशुतोष चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। नए मीडिया विभाग के जरिए कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के राजनीतिक संदेश और सरकार से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाने पर जोर देगी।
हिमाचल प्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में मीडिया और प्रचार तंत्र का यह नया गठन कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूची में विधायकों के साथ बड़ी संख्या में युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पार्टी ने नई पीढ़ी के नेताओं को मीडिया और प्रचार के मोर्चे पर आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।





