हिमाचल प्रदेश

शिमला: निगम के ऑफिस से महज 51 सेकंड में 12 हजार चोरी कर भागा चोर, जुर्म सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Admin Delhi 1
25 Jun 2022 8:52 AM GMT
शिमला: निगम के ऑफिस से महज 51 सेकंड में 12 हजार चोरी कर भागा चोर, जुर्म सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
x

सिटी क्राइम न्यूज़: राजधानी शिमला में उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित नगर निगम के दफ्तर से एक शातिर दिनदहाड़े महिला कर्मी के पर्स से 12 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निगम प्रशासन के अनुसार यह वारदात वीरवार दोपहर 2:20 बजे की है। डीसी कार्यालय की धरातल मंजिल पर नगर निगम के सैहब सोसायटी का दफ्तर है। यहां कूड़े के बिल जारी होते हैं। वीरवार दोपहर के समय सभी कर्मचारी लंच पर गए हुए थे। इसी दौरान शातिर दफ्तर खाली देखकर अंदर घुसा और एक कैबिन में रखे पर्स से नकदी निकालकर चला गया।

शातिर ने इस वारदात को महज 51 सेकंड के भीतर अंजाम दिया। महिला कर्मी को घर जाकर जब पर्स में पैसे नहीं मिले तो वह परेशान हो गई। शुक्रवार को नगर निगम दफ्तर पहुंचकर बाकी कर्मचारियों को इस बारे में बताया। बाद में दफ्तर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक युवक पैसे चुराते दिखाई दिया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान के अनुसार महिला कर्मी के 12 हजार रुपये चोरी हुए हैं। इस बारे में पुलिस में भी शिकायत दी है। वीडियो फुटेज भी जांच के लिए पुलिस को सौंप दी है। फुटेज में युवक का चेहरा भी लगभग साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Next Story