हिमाचल प्रदेश

Shimla: सुक्खू ने पर्यटकों से की हिमाचल यात्रा की अपील

Admindelhi1
27 Sept 2025 4:11 PM IST
Shimla: सुक्खू ने पर्यटकों से की हिमाचल यात्रा की अपील
x

शिमला: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश का स्नो कवर क्षेत्र स्विट्ज़रलैंड से भी अधिक है, जो इसे शीतकालीन पर्यटन के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश का लगभग 68 प्रतिशत भू-भाग वन आच्छादित है, जिसके कारण इसे उत्तर भारत के फेफड़े यानी के रूप में जाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, यहाँ का शांत और स्वच्छ वातावरण पर्यटकों को न केवल प्रकृति से जोड़ता है, बल्कि उन्हें आत्मीयता और अपनत्व का एहसास भी कराता है। उन्होंने प्रदेश की संस्कृति में रचे-बसे ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव को दोहराते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल पर्यटकों का दिल से स्वागत करती है।

मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह किया कि वे पर्यटन को टिकाऊ, स्वच्छ और समावेशी बनाएं, जिससे प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर को लंबे समय तक संरक्षित रखा जा सके।

Next Story