हिमाचल प्रदेश

Shimla: बचत भवन में गूंजे राजीव गांधी अमर रहें के नारे

Admindelhi1
20 Aug 2025 2:50 PM IST
Shimla: बचत भवन में गूंजे राजीव गांधी अमर रहें के नारे
x

शिमला: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम आज यहां बचत भवन में आयोजित किया गया। इसमें एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई।

एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर ने कहा कि भारत में हर साल 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को समर्पित है।।उनका जन्म 20 अगस्त 1944 में मुंबई (पूर्व में बंबई) में हुआ था। सद्भावना दिवस को मनाने का मकसद राष्ट्रीय एकता, शांति, और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। यह राजीव गांधी के जीवन और उनके कार्यों का मूलमंत्र था।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 1984 में अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद मात्र 40 वर्ष की उम्र में देश की बागडोर संभाली थी।।साल 1984-1989 तक उनके कार्यकाल में भारत ने शिक्षा, तकनीकी विकास और आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण प्रगति की। उनकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा दिया, जबकि तकनीकी क्षेत्र में कंप्यूटर क्रांति की नींव रखी। राजीव गांधी ने देश की विविध आबादी के बीच एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

Next Story