- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: 14 वर्षीय...
Shimla: 14 वर्षीय लड़के की तलाश खत्म, पांच दिन बाद मिला सुरक्षित

शिमला: शिमला जिले के चिड़गांव थाना क्षेत्र से घर से लापता हुआ 14 वर्षीय लड़का पुलिस को पांच दिन बाद सकुशल मिल गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय लड़का 11 जुलाई को बिना किसी को बताए अपने घर से चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 14 जुलाई को पुलिस थाना चिड़गांव में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया।
पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के की तलाश के लिए अभियान चलाया। जांच के दौरान संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज का भी बारीकी से विश्लेषण किया गया। लगातार की गई तलाश के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को जांगला क्षेत्र से लड़के को सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़के को उसके पिता के हवाले कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की गई है।





