हिमाचल प्रदेश

शिमला: बालूगंज थाना के पुलिस ने दबाेचे तार चुराने वाले तीन बदमाश

Admin Delhi 1
14 March 2022 4:13 PM GMT
शिमला: बालूगंज थाना के पुलिस ने दबाेचे तार चुराने वाले तीन बदमाश
x

सिटी क्राइम न्यूज़: बालूगंज थाना के तहत पड़ने वाले टुटीकंडी में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित शहर से चोरी की हुई तार के बंडर को कबाड़ी को बेचने के लिए आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके पास से आठ तारों के बंडल जिनकी कीमत करीब 12 हजार रुपए की है उन्हें बरामद किया। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार रूटीन चैकिंग के लिए पुलिस की टीम टुटीकंडी में थी। इस दौरान खेमचंद कबाड़ी की दुकान पर कुछ लोगों को देखा। उनके पास तार के बंडल थे। पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि यह तार को बेचने के लिए आए थे।

आरोपितों ने कबूला कि इस तार को उन्होंने चोरी किया है। पुलिस ने आरोपित अक्षत रावत, कर्णा, लोकेंद्र थापा को गिरफ्तार किया है। तीनों ही मूलतरू नेपाल के रहने वाले हैं। शिमला में यह मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि शहर में हुई चोरी की अन्य घटनाओं में इनका हाथ तो नहीं था।

Next Story