हिमाचल प्रदेश

शिमला: पुलिस ने अभियान में हेरोइन और चरस के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 April 2022 7:07 PM IST
शिमला: पुलिस ने अभियान में हेरोइन और चरस के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
x

हिमाचल प्रदेश: जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में शनिवार देररात पुलिस ने रामपुर और झाकड़ी में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि रामपुर थाना अंतर्गत चोधारी अड्डा के पास पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास से 7.15 ग्राम हेरोइन और 1.14 ग्राम नशीली व प्रतिबंधित दवा मोरफेरिडिन बरामद की। आरोपित की पहचान जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। झाकड़ी पुलिस ने रामपुर के कापटी निवासी कृष्ण चंद के कब्जे से 50 ग्राम चरस पकड़ी।

Next Story