हिमाचल प्रदेश

Shimla: विपक्ष ने गिनाईं सरकार की नाकामियां

Admindelhi1
11 Feb 2026 2:30 PM IST
Shimla: विपक्ष ने गिनाईं सरकार की नाकामियां
x

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था, वित्त और प्रशासनिक मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया है। डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को शिमला में कहा कि सवा तीन वर्षों में प्रदेश आर्थिक संकट और अव्यवस्था की स्थिति में पहुंच गया है। उनके अनुसार हत्या, लूट, डकैती और नशे से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन और वन माफिया सक्रिय हैं, जिससे राजस्व को नुकसान हो रहा है। कांगड़ा, चंबा, मंडी और सोलन सहित कई जिलों में अवैध गतिविधियों के मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने प्रशासनिक कमजोरी पर सवाल उठाए। वन अधिकारियों पर हमलों की घटनाओं को उन्होंने कानून के भय में कमी का संकेत बताया।

वित्तीय स्थिति पर बोलते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने संसाधन बढ़ाने के बजाय कर्ज पर निर्भरता बढ़ाई है। उन्होंने एडवाइजर, ओएसडी और विशेष पदों पर बढ़ती नियुक्तियों पर आपत्ति जताते हुए इसे अनावश्यक खर्च बताया। मुख्य संसदीय सचिव ( प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले के बाद पद हटाने पड़े, जिससे सरकारी धन का अपव्यय हुआ।

डॉ. बिंदल ने चुनावी गारंटियों ₹1500 मासिक सहायता, मुफ्त बिजली और एक लाख नौकरियों को बिना वित्तीय आकलन के घोषित बताया। उन्होंने दावा किया कि कर्मचारियों के भत्तों और पेंशन भुगतान में देरी वित्तीय कुप्रबंधन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त सहायता मिलने के बावजूद राज्य सरकार अपने संसाधनों से बड़े विकास कार्य शुरू करने में सफल नहीं रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को जनहित में उठाती रहेगी।

Next Story