- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला न्यूज: संस्कृत...
हिमाचल प्रदेश
शिमला न्यूज: संस्कृत महाविद्यालय फागली में वर्ष 2022-23 की नव कार्यकारिणी की घोषणा
Gulabi Jagat
12 Oct 2022 4:17 PM GMT

x
शिमला:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फ़ागली इकाई में नव कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा बतौर मुख्य अतिथि तथा सुभाष पंडित ने बतौर चुनाव अधिकारी के रुप में शिरकत की। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की वर्ष 2022-23 की नव कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें हनीश शर्मा को इकाई अध्यक्ष तथा उमित शर्मा को इकाई सचिव चुना गया।
इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। चुनाव अधिकारी के रुप में उपस्थित हुए सुभाष पंडित ने नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष और इकाई मंत्री की घोषणा करके कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में रचना वर्मा, अंजली शर्मा, दुष्यंत शर्मा, चैतन्य शर्मा तथा इकाई सह सचिव के रूप में ओजस्वी शर्मा, हिमांशु शर्मा, आर्यन, रोहित को चुना गया है।
इकाई सोशल मीडिया सयोंजक के रूप में संजय शर्मा को नियुक्त किया गया है, यह इकाई एक वर्ष के लिए राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में विद्यार्थियों का नेतृत्व करते हुए विद्यार्थियों के लिए कार्य करेगी। मुख्य अतिथि जिला संगठन मंत्री अनिल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में काम करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है विद्यार्थी परिषद छात्र हितों में आज देश के प्रत्येक कैंपस में विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है।
आज विद्यार्थियों की हर समस्या का समाधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष हनीश शर्मा ने कहा है कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि महाविद्यालय में रिक्त पड़े शिक्षक व गैर शिक्षको के पदों को शीघ्र अति शीघ्र भरा जाए ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें।

Gulabi Jagat
Next Story