हिमाचल प्रदेश

Shimla: मंजू लोहुमी के निधन पर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

Admindelhi1
26 Jan 2026 3:44 PM IST
Shimla: मंजू लोहुमी के निधन पर नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
x

शिमला: वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश लोहुमी की पत्नी और शिक्षाविद् रहीं मंजू लोहुमी (77) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं और उपचार के दौरान आईजीएमसी में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके निधन को शिक्षा और पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके निधन पर राजनीतिक, पत्रकारिता और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंजू लोहुमी का निधन अत्यंत दुखद है और यह लोहुमी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी मंजू लोहुमी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रकाश लोहुमी और उनके परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक समय है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

मंजू लोहुमी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई सांसदों और भाजपा नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

Next Story