हिमाचल प्रदेश

Shimla: जोगिंदरनगर के सरकारी स्कूलों को मिली राहत, विलय का फैसला हुआ निरस्त

Admindelhi1
20 Aug 2026 3:38 PM IST
Shimla: जोगिंदरनगर के सरकारी स्कूलों को मिली राहत, विलय का फैसला हुआ निरस्त
x
स्कूल विलय के फैसले पर सरकार का यू-टर्न, जोगिंदरनगर में आदेश रद्द

शिमला: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने जोगिंद्रनगर के सरकारी स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) जोगिंदरनगर के प्रस्तावित विलय को रद्द कर दिया है। अब दोनों स्कूल अलग-अलग संचालित होंगे और दोनों को सहशिक्षा विद्यालय के रूप में चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इससे पहले जारी अधिसूचना में किए गए विलय के निर्णय में आंशिक संशोधन किया गया है।

नई व्यवस्था के तहत पूर्व पीएम श्री राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंद्रनगर का नाम बदलकर पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर (लीड स्कूल) किया गया है। यह विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध रहेगा। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) जोगिंदरनगर अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोगिंदरनगर के नाम से संचालित होगा। यह विद्यालय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध रहेगा।

Next Story