हिमाचल प्रदेश

Shimla: पीएम मोदी को जन्मदिन पर जयराम ठाकुर की बधाई

Admindelhi1
17 Sept 2025 3:08 PM IST
Shimla: पीएम मोदी को जन्मदिन पर जयराम ठाकुर की बधाई
x

शिमला: पूर्व मुख्‍यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उन्‍होने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेशवासियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर सफलता की कामना की है।

जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा गया है कि देश के हर कोने में विकास की किरण पहुँचाने वाले, हर भारतीय के सपनों को साकार करने के संकल्प के प्रतीक माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ। आपके दूरदर्शी नेतृत्व, अदम्य साहस और अथक परिश्रम से भारत निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है।

जय राम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेशवासियों ने समस्त देवी-देवताओं से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदा स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें, ताकि राष्ट्र निर्माण की उनकी यात्रा और भी अधिक सफल हो सके।

Next Story