हिमाचल प्रदेश

Shimla: हिमाचल कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए

Payal
20 Jun 2024 3:34 PM IST
Shimla: हिमाचल कांग्रेस ने समन्वयक नियुक्त किए
x
Shimla,शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उपचुनाव वाली तीन विधानसभा सीटों के लिए समन्वयक नियुक्त किए हैं। Nalagarh विधानसभा उपचुनाव के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व कुछ अन्य को समन्वयक नियुक्त किया गया है। हमीरपुर उपचुनाव के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी व कुछ विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। देहरा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, खेल मंत्री यादविंदर गोमा व अन्य समन्वयक होंगे।
Next Story