हिमाचल प्रदेश

Shimla: वर्चुअल मोड में ‘परीक्षा पे चर्चा’ से जुड़े राज्यपाल

Admindelhi1
7 Feb 2026 1:37 PM IST
Shimla: वर्चुअल मोड में ‘परीक्षा पे चर्चा’ से जुड़े राज्यपाल
x

शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को लोक भवन से वर्चुअल माध्यम से 9वें ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया। ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ जीवन में भी ईमानदारी से आत्मसात करें।

Next Story