हिमाचल प्रदेश

Shimla: राज्यपाल ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में बच्चों से की बातचीत

Admindelhi1
18 Oct 2025 2:35 PM IST
Shimla: राज्यपाल ने बालिका आश्रम और नारी सेवा सदन में बच्चों से की बातचीत
x

शिमला: दिवाली उत्सव से पूर्व राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उनकी धर्मपत्नी एवं राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष जानकी शुक्ला ने आज जिला शिमला के मशोबरा स्थित नारी सेवा सदन और बालिका आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में रह रही महिलाओं और बालिकाओं को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां वितरित कीं।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा जीवन को आकार देने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बालिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि अपना उत्साह कभी कम न होने दें और सदैव राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का प्रयास करें। शुक्ल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के त्यौहार राज्य की समृद्ध देव संस्कृति से जुड़े हुए हैं। हमारी भावनाएं और मूल्य सदैव इन दिव्य परंपराओं से जुड़े रहने चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि ऐसे संस्थानों में रह रहे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के समान अवसर दिए जाने चाहिए। उन्हें सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि उन्हें अपना कौशल और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का उपयुक्त मंच मिल सके।

Next Story