हिमाचल प्रदेश

Shimla: विदेशी महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

Admindelhi1
15 Jun 2024 4:53 AM GMT
Shimla: विदेशी महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप
x
महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शिमला: Police Station McLeodganj के तहत एक विदेशी महिला ने भागसूनाग के स्थानीय युवक पर शादी देकर Physical relationship बनाने के आरोप लगाए हैं। शादी से इंकार करने पर पीड़ित विदेशी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार Poland की रहने वाली एक विदेशी महिला 20 मई से भागसूनाग क्षेत्र में रह रही थी। भागसूनाग में रहने के दौरान विदेशी महिला एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में बातचीत होने लगी। इस दौरान यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि शादी तक पहुंच गई। अब युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर महिला ने युवक के खिलाफ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज करवाते हुए शारीरिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर मैक्लोडगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि Police मामले की छानबीन कर रही है। विदेशी महिला के मेडिकल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Next Story