हिमाचल प्रदेश

Shimla: कांग्रेस की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रतिभा सिंह ने दी बधाई

Admindelhi1
23 May 2026 5:32 PM IST
Shimla: कांग्रेस की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह, प्रतिभा सिंह ने दी बधाई
x
"चुनाव परिणामों पर प्रतिभा सिंह ने जनता का आभार जताया"

शिमला: पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंहने रोहड़ू नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रोहड़ू में कांग्रेस आज भी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने नव निर्वाचित कांग्रेस पार्षदों को बधाई देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि रोहड़ू स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है और यहां के लोगों ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि जिस मजबूती और विश्वास के साथ क्षेत्र की जनता आज भी कांग्रेस के साथ खड़ी है, उसके लिए वह सदैव लोगों की आभारी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। नगर निकाय चुनावों के परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग अब किसी भी प्रकार के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि प्रदेश के चार नगर निगमों और पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों में भी कांग्रेस को सफलता मिलेगी और पार्टी मजबूत जनसमर्थन के साथ आगे बढ़ेगी।

Next Story