हिमाचल प्रदेश

Shimla: धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं की बैठक स्थगित, जल्द होगी नई घोषणा

Admindelhi1
15 July 2026 2:11 PM IST
Shimla: धर्मशाला में कांग्रेस नेताओं की बैठक स्थगित, जल्द होगी नई घोषणा
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में प्रस्तावित अहम बैठक स्थगित कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक अब अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। हालांकि नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की व्यस्तता के कारण बैठक को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी थी। साथ ही सरकार और संगठन के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति और नीतियों पर भी विचार-विमर्श प्रस्तावित था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी। नई तारीख तय होने के बाद इसकी आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

Next Story