- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: मुख्यमंत्री...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दलाई लामा को दी जन्मदिन की बधाई
Admindelhi1
6 July 2026 2:23 PM IST

x
मुख्यमंत्री ने दलाई लामा के दीर्घायु की कामना की
शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तिब्बतियन सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरू परमपावन दलाई लामा को उनके 91वें जन्म दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि दलाई लामा करुणा, अहिंसा, शांति और मानवीय मूल्यों के प्रतीक हैं तथा उनका पूरा जीवन, मानवता को प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की उपस्थिति ने हिमाचल प्रदेश को विश्व के आध्यात्मिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की ताकि उनके विचार और शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन प्रदान करती रहें।
Tagsहिमाचलशिमलामुख्यमंत्रीठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खूदलाई लामाजन्मदिनबधाईHimachalShimlaChief MinisterThakur Sukhwinder Singh SukhuDalai LamaBirthdayCongratulationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





