हिमाचल प्रदेश

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जांची यूटिलिटी डक्ट परियोजना की प्रगति

Admindelhi1
24 April 2026 10:34 AM IST
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने जांची यूटिलिटी डक्ट परियोजना की प्रगति
x

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्माणाधीन यूटिलिटी डक्ट के ऊपर तारकोल बिछाने का कार्य शिमला क्लब तक 10 मई और लिफ्ट तक 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को सुविधा मिल सके।

उन्होंने कहा कि शिमला शहर में छोटा शिमला से विलीज पार्क तक सात किलोमीटर लंबे यूटिलिटी डक्ट के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने विभाग को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला न केवल राज्य की राजधानी है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है, जहां हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि शहर को पेड़ों पर लटके तारों के जाल से मुक्त किया जाना चाहिए ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिमला को ‘पहाड़ों की रानी’ कहा जाता है और इसकी सुंदरता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

यह यूटिलिटी डक्ट छोटा शिमला से विलीज पार्क, सचिवालय होते हुए लोक भवन से ओक ओवर तक तथा शेर-ए-पंजाब से लोअर बाजार होते हुए सीटीओ और विलीज पार्क तक विस्तारित होगा

Next Story