- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Shimla: तीन लोगों की...
हिमाचल प्रदेश
Shimla: तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की संवेदनाएं
Admindelhi1
21 Nov 2025 11:04 AM IST

x
शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिला के गांव टाहलीवाल में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
Tagsहिमाचलशिमलातीन लोगोंमौतमुख्यमंत्रीउपमुख्यमंत्रीसंवेदनाएंHimachalShimlathree peopledeathChief MinisterDeputy Chief Ministercondolencesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





