हिमाचल प्रदेश

Shimla : गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत

Tara Tandi
19 April 2024 8:22 AM GMT
Shimla :  गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत
x
हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा कोठू संपर्क मार्ग पर वीरवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला वीरवार शाम करीब 4:30 बजे का है। बोलेरों कैंपर कोठू मार्ग पर थी। इसमें महिला सहित कुल तीन लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस की दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया।
मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान और घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। वहीं, कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दी गई है। हादसे में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है।
Next Story