हिमाचल प्रदेश

Shimla: आगजनी की घटना में 20 लाख रुपये का नुकसान

Admindelhi1
23 May 2026 11:37 AM IST
Shimla: आगजनी की घटना में 20 लाख रुपये का नुकसान
x
मकान में आग से मची तबाही, परिवार सदमे में

शिमला: शिमला जिले के कुमारसेन क्षेत्र के बड़ागांव में शुक्रवार को एक रिहायशी मकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव में जिया लाल नामक व्यक्ति के तीन मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। मकान में एक कमरे में किरायेदार रहता था, जबकि बाकी तीन कमरों में मकान मालिक अपने परिवार के साथ रह रहा था। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को मकान के बाकी हिस्सों में फैलने से रोका जा सका।

प्रशासन की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राजस्व विभाग ने इस हादसे में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है।

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत भी दी गई है। मकान मालिक को 10 हजार रुपये और किरायेदार को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

Next Story