हिमाचल प्रदेश

Shimla: हिमाचल प्रदेश में 11 DSP पदोन्नत होकर ASP बने

Admindelhi1
18 Feb 2026 8:33 PM IST
Shimla: हिमाचल प्रदेश में 11 DSP पदोन्नत होकर ASP बने
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए के एचपीएस कैडर के 11 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश राज्यपाल द्वारा स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा अधिसूचना जारी की गई है।

जारी अधिसूचना के अनुसार कुलदीप कुमार (2011 बैच एचपीएस) तथा वर्ष 2012 बैच के दस अधिकारियों अमित ठाकुर, प्रताप सिंह, अमित शर्मा-द्वितीय, मनोहर लाल, विकास कुमार धीमान, हेमंत कुमार, कुलविंदर सिंह, खजाना राम, राम प्रसाद जसवाल और लाल मन—को डीएसपी से पदोन्नत कर एएसपी बनाया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे और तब तक सभी अधिकारी अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही काम करते रहेंगे।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि अमित ठाकुर से संबंधित पदस्थापना आदेश वर्ष 2016 के एक मामले में उनके खिलाफ संभावित अपील के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। यदि उस मामले में आगे कोई न्यायिक निर्णय आता है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story