हिमाचल प्रदेश

शिलाई की छात्रा कनिष्का "डिस्कस थ्रो" में हिमाचल का करेगी प्रतिनिधित्व

Admin Delhi 1
4 Sep 2022 10:13 AM GMT
शिलाई की छात्रा कनिष्का डिस्कस थ्रो में हिमाचल का करेगी प्रतिनिधित्व
x

हिमाचल प्रदेश न्यूज़: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिलाई की छात्रा कनिष्का नेगी ने "डिस्कस थ्रो" में प्रथम स्थान हासिल किया है। कनिष्का नेगी की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। आरएसबीएल स्कूल शिलाई की छात्रा कनिष्का नेगी ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली कनिष्का नेगी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब कनिष्का हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। स्कूल के चेयरमैन एसआर शर्मा व प्रिंसिपल शूरवीर चौहान ने बच्ची की इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी शिक्षकों व कनिष्का के माता-पिता को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास सही रूप से हो सके। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।

Next Story