हिमाचल प्रदेश

शांता बोले, बढ़ती आबादी-अंधाधुंध विकास बन रहा विनाश का कारण

Gulabi Jagat
12 Jan 2023 11:10 AM GMT
शांता बोले, बढ़ती आबादी-अंधाधुंध विकास बन रहा विनाश का कारण
x
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
पालमपुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा भारत का प्रसिद्ध महत्त्वपूर्ण धार्मिक स्थान जोशीमठ चारों तरफ चर्चा का विषय बना है। मकानों में दरारें पड़ रही हैं। धरती से पानी निकल रहा है। लोग आंखों में पानी भर कर अपने घरों का छोडऩे पर मजबूर हो रहे हैं। जोशीमठ ही नहीं, कर्ण प्रयाग, रूद्ध प्रयाग और हिमाचल का मकलोडगंज जोशीमठ के रास्ते पर जाने की तैयारी कर रहा है। लंबे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट दी कि पहाड़ कमजोर हैं और बढ़ती आबादी और निर्माण कार्य बंद किए जाएं। 50 साल बीत गए, पर रिपोर्ट पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। 1976 में भी वैज्ञानिकों ने चैतावनी दी थी वह भी अनसुनी कर दी गई। उन्होंने कहा शिमला जैसा नगर एक पहाड़ पर कंकरीट का एक जंगल खड़ा कर दिया है। भारत के ऐसे बहुत से पहाड़ धीरे-धीरे जोशीमठ के रास्ते पर जाएंगे। मूल कारण जनसंख्या विस्फोट है।
Next Story