हिमाचल प्रदेश

जिले में कोरोना के सात नए मामले, एक्टिव केस हुए 106

Admin Delhi 1
20 April 2023 5:50 PM IST
जिले में कोरोना के सात नए मामले, एक्टिव केस हुए 106
x

शिमला न्यूज़: जिला सिरमौर में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 106 पहुंच गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में सात नए मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं. पिछले 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग सिरमौर ने कोरोना की जांच के लिए 388 सैंपल लिए हैं. सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कुल मामलों में से 19 सैंपल की आरटीपीसीआर के तहत जांच की गई, जिनमें से दो मरीज पॉजिटिव आए हैं.

जबकि आरएटी के तहत जांचे गए 369 सैंपल में से पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान 24 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. सीएमओ ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुविधाओं की समीक्षा पूरी कर ली है.

Next Story