हिमाचल प्रदेश

गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागा युवक, चरस के साथ किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 July 2023 9:37 AM GMT
गश्त कर रही पुलिस को देखकर भागा युवक, चरस के साथ किया गिरफ्तार
x
धर्मपुर। टीहरा पुलिस ने करनोहल (भराड़ी) के पास एक युवक को 22.45 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार टीहरा पुलिस के जवान करनोहल (भराड़ी) में गश्त पर थे, उसी समय पाड़छू की तरफ से एक युवक पैदल भराड़ी की तरफ जा रहा था। पुलिस को सामने देखकर वह एकदम घबरा गया और वापस पीछे मुड़कर भागने लगा। पुलिस के जवानों ने पीछा करते हुए कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। इसी दौरान उपरोक्त युवक ने अपनी जेब से कोई वस्तु निकालकर सड़क किनारे फैंक दी। पुलिस जवानों ने जब युवक से भागने तथा सड़क किनारे फैंकी गई वस्तु के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने फैंकी गई वस्तु को चैक किया तो एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे से चरस बरामद हुई, जोकि तोलने पर 24.45 ग्राम पाई गई। पूछताछ के दौरान उक्त युवक ने अपना नाम कबीर खान पुत्र हुसैन अली निवासी गांव भडियार पंचायत चनौता (धर्मपुर) बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story