हिमाचल प्रदेश

ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली बस

Admin4
21 Feb 2023 11:13 AM GMT
ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूली बस
x
मंडी। जिला मंडी के करसोग में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक निजी बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कई स्कूल के बच्चे सवार थे। हादसे में बच्चों को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए करसोग अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक निजी बस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही कर बस करसोग के समीप पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे बस में सवार सभी बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सभी बच्चों को अस्पताल भिजवाया गया।
साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story