- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- मंडी में सत्य साईं...
मंडी में सत्य साईं बाबा जन्मोत्सव की धूम, चार विभूतियां सम्मानित

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी में सत्य साईं बाबा के जन्मोत्सव पर पड्डल स्थित हृदय मंदिर परिसर में आध्यात्मिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली चार विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सातवें महायज्ञ की पूर्णाहुति भी हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राकेश कपूर ने कहा कि जीवन में विवेक और विनय का विशेष महत्व है। विवेक मनुष्य को सही मार्ग दिखाता है और विनय उसे महान बनाती है।
हृदयवासी सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश बिष्ट ने कहा कि प्रेम, करुणा, त्याग और समर्पण की भावना से की गई सेवा ही मानव जीवन को सार्थक बनाती है।
समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील शर्मा को निःशुल्क चिकित्सा सेवा, कथा व्यास शशांक कृष्ण कौशल को आध्यात्मिक जागरूकता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण कपूर को चिकित्सा क्षेत्र और सामाजिक कार्यकर्ता ओपी कपूर को जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शतचंडी यज्ञ, गायत्री पाठ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। संयोजक रमण बिष्ट ने कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने वाले लोग दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।





