हिमाचल प्रदेश

मंडी में सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू, नन्हे विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:41 PM IST
मंडी में सरस्वती विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू, नन्हे विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
x
सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मंडी: सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला महाजन बाजार में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 'अभ्युदय' का शुक्रवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।

कार्यक्रम में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुषमा शर्मा मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रजनी गोयल ने की। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. उमेश मंड्याल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की उपलब्धियां बताईं।

मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए 5,100 रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

Next Story