हिमाचल प्रदेश

सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत, जैहली में खाई में गिरी कार

Admin4
19 Aug 2022 9:23 AM GMT
सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत, जैहली में खाई में गिरी कार
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के साथ शौधाधार में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक कार खाई में गिरने से सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत जंजैहली के साथ शौधाधार में शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे एक कार खाई में गिरने से सराज भाजपा उपाध्यक्ष की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह थुनाग में होने वाली भाजपा की बैठक के लिए छतरी निवासी जयप्रकाश( 44) पुत्र कश्मीर सिंह गांव बागा अपनी कार में बैठक के लिए जा रहे थे,शौधाधार के चिमटी मोड के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सराज भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी वेदी राम ने हादसे की जानकारी दी है। वहीं, हादसे के बाद भाजपा सराज मंडल थुनाग में प्रस्तावित संगठनात्मक बैठक स्थगित कर दी गई है। सीएम जयराम ने भी भाजपा नेता की सड़क हादसे में मौत पर शोक व्यक्त किया है।

Next Story