हिमाचल प्रदेश

विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल की अगुवाई करेंगे संभव

Kiran
6 Nov 2026 4:19 PM IST
विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल की अगुवाई करेंगे संभव
x
संभव शर्मा बीसीसीआई की अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को घोषित 18 सदस्यीय टीम में आदीश मिन्हास को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। योगिंदर पुरी को टीम का कोच बनाया गया है।
हिमाचल को असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, झारखंड और बड़ौदा के साथ एक समूह में रखा गया है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से विजयवाड़ा में खेला जाएगा। हिमाचल अपने अभियान की शुरुआत असम के खिलाफ करेगा, इसके बाद मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, झारखंड और बड़ौदा के खिलाफ मैच होंगे।
टीम: संभव शर्मा (कप्तान), आदीश मिन्हास (उप-कप्तान), अंश गौतम, सुवंश द्विवेदी, भावेश ठाकुर, रियांश ठाकुर, यश चौधरी, शौर्य, वेदांत शर्मा, अर्नव ठाकुर, यश वर्मा, अथर्व आर्य, नीरव, संयम भलूनी, अभिनव शर्मा, समीर लबाना, उदयवीर एटलस, नमिश कालिया।
Next Story