- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- रुचिका एम्स जम्मू में...

x
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश की बेटी रुचिका एम्स जम्मू में बतौर नर्स अपनी सेवाएं देंगी। रुचिका जिला कुल्लू की उझी घाटी के ग्राम पंचायत रियाडा के शारा गांव की रहने वाली है। रुचिका के चयन से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रुचिका ने अनुसूचित जनजाति में पूरे भारत में 133वां स्थान हासिल किया है और उनका चयन एम्स जम्मू के लिए हुआ है।
बता दे, रुचिका ने अपनी स्कूल की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड्सा से की है। रुचिका का कहना है कि पढ़ाई में उनके पति मनोज और परिवार ने पूरा सहयोग किया है। वह घर में काम के पश्चात दिन में तीन से चार घंटे पढ़ाई करती है। रुचिका की एक बेटी भी है।

Gulabi Jagat
Next Story