हिमाचल प्रदेश

मंडी में आरएसएस का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

Admindelhi1
21 Oct 2026 8:55 AM IST
मंडी में आरएसएस का पथ संचलन, स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा
x
मंडी में आरएसएस के पथ संचलन के दौरान दिखा अनुशासन

मंडी: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक सौ एक वर्ष की यात्रा के अवसर पर मंडी में श्री विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गा। जिसमें गणवेशधारी स्वयं सेवकों ने उत्साहपूवर्क शिरकत की। मंगलवार को मंडी की इंदिरा मार्किट की छत पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजा की और प्रबोधन किया गया, इसके पश्चात पथ संचलन किया। यह आयोजन दोपहर बाद मंडी शहर के बीचों बीच स्थित सेरी मंच के सामने इंदिरा मार्केट की छत पर पूर्ण गणवेश में आरंभ हुए इस पथ संचलन में बड़ी संख्या में हर आयु के स्वयंसेवी शामिल हुए। यह पथ संचलन सेरी मंच से नए सुकेती पुल से होकर पड्डल तक और वहां से वापसी पर पुराने सुकेती पुल से होकर कालेज रोड़ थनेहड़ा होकर पूरे शहर में निकला।

कार्यक्रम का आयोजन संघचालक अमर चंद, नगर कार्यवाहक गजेंद्र व अन्य वरिष्ठ स्वयंसेवकों की अगुवाई में हुआ। पथ संचलन के दौरान सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और उत्सुकता पूर्वक स्वयं सेवियों का पथ संचलन देखा।

Next Story