- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- RS Bali को कैबिनेट...

x
बड़ी खबर
शिमला। पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली के बेटे एवं नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुवीर सिंह बाली को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष बनाने से पहले उनका मनोनयन निगम निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में किया गया है। सरकार की तरफ से उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर दर्जा दिया गया है।
यानि इस दौरान उनको कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं मिलेंगी। प्रधान सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन देवेश कुमार की ओर से इस आशय संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आरएस बाली को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं थीं लेकिन अब उनको मंत्रिमंडल में शामिल करने की बजाय कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा प्रदान किया गया है।
Next Story