- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बड़ोलिया पुल के पास...
हिमाचल प्रदेश
बड़ोलिया पुल के पास दोबारा लैंडस्लाइड होने से मार्ग अवरुद्ध
Admin4
3 July 2023 11:54 AM GMT

x
नाहन-रेणुका मार्ग पर ददाहू के समीप बड़ोलिया पुल पर एक बार फिर भूस्खलन का सिलसिला शरू हो गया है जिससे सड़क पर मलबा एकत्र होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है और पुल के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं। हालाँकि क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है फिर भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है।
बता दें की कुछ रोज़ पहले भी बड़ोलिया पुल के समीप भूस्खलन की घटना सामने आई थी जिसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। अब एक बार फिर से भूस्खलन होने से बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं जिनमे कुछ वाहन हरियाणा के भी बताये जा रहे हैं। वहां फंसे लोगों के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग को भूस्खलन की सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने जल्द ही अवरुद्ध मार्ग को खोलने का काम जारी करने का आश्वासन दिया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story