- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश में कडक़...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में कडक़ धूप से पारे में उछाल, गर्मी ने छुड़ाए पसीने
Gulabi Jagat
10 April 2023 9:20 AM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
शिमला: हिमाचल में तीन दिन लगातार धूप खिलने से गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आलम यह है कि प्रदेश के छह शहरों में तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। वहीं, राजधानी शिमला में भी बीते दिनों जहां ठंड महसूस की जा रही थी, तो वहीं शिमला का मौसम भी अब धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। शिमला में भी अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा पहुंचा है, जबकि मई और जून में शिमला का अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच तक ही रहता है।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान सिरमौर जिला के धौलाकुआं में दर्ज किया है। यहां का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। इसके अलावा ऊना जिला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बिलासपुर में 31, हमीरपुर में 30.7, मंडी में 31.3 , बरठीं में 31.0, सुंदरनगर में 29.6, भुंतर में 29.5 , कल्पा में 17.6, केलांग में 13.1, नाहन में 29.2 , सोलन में 27.8, मनाली में 22, कांगड़ा में 29.9, कुफरी में 16.2 व नारकंडा में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
आज से बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। ऐसे में दस और 11 अप्रैल को प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की बौछारें गिरने की आशंका है। हालांकि भारी बारिश व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी नहीं किया हैं, लेकिन इस दौरान बारिश की हल्की बौछारें गिरने की आशंका है। मैदानी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं, जबकि 12 से 14 अप्रैल तक सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

Gulabi Jagat
Next Story