हिमाचल प्रदेश

रिज स्टेबलाइजेशन 70 फीसदी पूरा, बाकी बचे काम को किया जाएगा पूरा

Shreya
11 Aug 2023 6:18 AM GMT
रिज स्टेबलाइजेशन 70 फीसदी पूरा, बाकी बचे काम को किया जाएगा पूरा
x

शिमला: ऐतिहासिक रिज का स्टेबलाइजेशन काम इस साल के नवंबर तक पूरा हो जाएगा। जानकारी के अनुसार रिज के स्थिरीकरण का कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पुरा हो चुका है। बाकी का 30 प्रतिशत कार्य आने वाले महीनों में पूरा कर लिया जाएगा और नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य 67 करोड़ रुपए की लागत से पूरा होगा। पहले इसके लिए 37 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन पिछले साल जुलाई की महीने मेें आईआईटी की एक टीम ने साइट का दौरा किया और साइट को देखने के बाद शुरुआती योजना में बदलाव किए। योजना और डिजाइन में बदलाव के कारण इसके अनुमानित बजट को बढ़ा दिया गया।

दरअसल इस सर्वे में आया था फाउडेशन बनाने के लिए पक्की जमीन काफी नीचे है। इस कारण पूर्व में निर्धारित बजट इस कार्य को करने के लिए कम है इसलिए इसे बढ़ाकर 67 करोड़ कर दिया गया। रिज के नीचे पिल्लर बनाने के लिए मशीनों से ड्रिलिंग की जा रही है। इसके लिए काम जोरो से चला है। बता दें कि रिज को स्टेबलाइज करने काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा और जिसको पूरा करने का काम साई इटर्नल फाउडेशन कंपनी को दिया गया है। इसे 2022 से शुरू किया गया था।

टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र

रिज ब्रिटिश समय से ही टूरिस्टों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यह अपने पुराने क्राइस्ट चर्च के कारण प्रसिद्ध है, जिसे 1850 के दशक में बनाया गया था। यहंा हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं और रिज मैदाम में शिमला की हसीन वादियों का आनंद लेते है। इस विरासत को बचाने के लिए समय-समय पर सरकारों ने प्रयास किए। लेकिन ठोस समाधान नहीं निकाल पाई। लेकिन स्टेबलाइजेशन कार्य पूरा होने के साथ ही रिज मैदान और भी खूबसूरत लगेगा। जिसका कार्य इस साल क नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

Next Story