हिमाचल प्रदेश

तीसा के मटियूंड में वन विभाग का विश्रामगृह जलकर राख

Shantanu Roy
17 April 2023 9:02 AM GMT
तीसा के मटियूंड में वन विभाग का विश्रामगृह जलकर राख
x
तीसा। चम्बा जिला के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत झज्जाकोठी के मटियूंड में वन विभाग के विश्रामगृह में आग लगने से राख हो गया। विश्रामगृह में आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों द्वारा आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन देखते ही देखते पूरे विश्रामगृह को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण विश्रामगृह के 2 कमरे पूरी तरह जल गए। वन विभाग द्वारा यह विश्रामगृह देवदार की लकड़ी का बना था। लकड़ी का भवन होने के कारण आग तेजी से फैल गई। आग लगने से जानी नुक्सान नहीं हुआ।
क्योंकि इस दौरान विश्रामगृह के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वहीं देवदार के 8 स्लीपर भी जल गए। प्रधान ग्राम पंचायत झज्जाकोठी विपिन कुमार ने बताया कि आग लगने जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, वहीं उन्होंने इसकी जानकारी तीसा पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया। आग लगने के कारण वन विभाग का विश्रामगृह पूरी तरह से जल गया है। आग के कारण वन विभाग को काफी नुक्सान हुआ है। हमने रात को ही विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी।
Next Story