हिमाचल प्रदेश

यात्रियों को मिली राहत, तीन घंटे बाद बहाल हुआ लडभड़ोल सड़क मार्ग

Admin4
7 Aug 2022 10:05 AM GMT
यात्रियों को मिली राहत, तीन घंटे बाद बहाल हुआ लडभड़ोल सड़क मार्ग
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

रविवार सुबह करीब 6 बजे लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंडी जिले के लडभड़ोल में देर रात हुई भारी बारिश से लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग गोरा के समीप भारी भूस्खलन होने से तीन घंटे बंद रहा।

रविवार सुबह करीब 6 बजे लडभड़ोल-सांडापतन सड़क मार्ग पर भूस्खलन होने से आवाजाही बाधित हो गई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस रूट से जाने वाली एचआरटीसी और निजी बसें भी फंसी रहीं।

9:30 बजे के आसपास सड़क को बहाल किया गया। लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क को बहाल किया गया है। सभी वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।


Admin4

Admin4

    Next Story